जानिए, कोरोना के मामले में पल्स ऑक्सीमीटर कैसे मददगार है, कैसे काम करता है?

जानिए, कोरोना के मामले में पल्स ऑक्सीमीटर कैसे मददगार है, कैसे काम करता है?

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पास पहुंच गई है और यह आंकड़ा अब और ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से अब मरीजों को घरों में आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सरकार घर में आइसोलेशन रह रहे मरीजों को ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जांच करने के लिए पल्स ऑक्सिमीटर भी दे रही है। ठीक हो जाने के बाद रोगियों को यह डिवाइस सरकार को वापस करनी होगी। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि कोरोना के मामले में इस डिवाइस की क्या भूमिका है? यह डिवाइस क्या काम करती है और इसकी जरूरत क्यों है

विडियो देखें- कोरोना के मामले में इस डिवाइस की क्या भूमिका है, क्या काम करती है?

क्या है पल्स ऑक्सीमीटर: यह एक तरह का टेस्ट होता है। इस डिवाइस में अपनी उंगली रखनी होती है जिसके बाद रीडिंग आती है। इस टेस्ट में रोगी को किसी प्रकार का दर्द नहीं होता। यह डिवाइस आपके खून में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के काम आती है। यह डिवाइस शरीर में होने वाले छोटे से छोटे अंतर का भी पता लगा सकती है। यह एक छोटी-सीक्लिप जैसी डिवाइस होती है।

क्या है इस डिवाइस का काम?

इस डिवाइस से यह पता लगता है कि आपका दिल कितने अच्छे से काम कर रहा है। आप सभी को पता है कि दिल पूरे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो का काम करता है। इससे यह भी मालूम होता है कि आपका दिल यह काम कितने अच्छे से कर रहा है। इससे यह भी पता लगता है कि फेफड़ों के लिए दी गई दवाई कितने अच्छे से काम कर रही है या यह पता लगता है कि क्या किसी को सांस लेने के लिए मदद की आवश्यकता है? यानी कि सांस से जुडी अलग-अलग जानकारियों के लिए यह डिवाइस काम आती है।

कैसे काम करती है ये डिवाइस?

रीडिंग प्राप्त करने के लिए इस क्लिप जैसी डिवाइस में उंगली को रखा जाता है। इसके बाद डिवाइस आपके खून में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को मापती है। यह हार्ट रेट की रीडिंग भी देती है। इस दौरान किसी तरह का दर्द नहीं होता है।

कितनी आनी चाहिए रीडिंग?

पल्स ऑक्सीमीटर से अधिकतर एकदम सही टेस्ट सामने आता है। आमतौर से आपके खून में 89 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन होनी चाहिए। इतना ऑक्सीजन लेवल होने पर आपका शरीर और सेल्स स्वस्थ रहते हैं। अगर कुछ समय के लिए आपके खून में इसका स्तर कम होता है तो वो इतना चिंता का विषय नहीं है, लेकिन लंबे समय के लिए ऐसा रहना हानिकारक हो सकता है।

कोरोना के मामले में कैसे मददगार?

कोरोना रोगियों को यह मीटर देने की बात इस कारण से चली क्योंकि इससे रोगी घर पर ही यह जांच कर पाएंगे कि उनके शरीर का ऑक्सीजन स्तर क्या है? कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में सांस से संबंधित समस्याएं ही देखने को मिलती हैं। एक तरह से इसे ट्रिगर भी कहा जा सकता है। ऑक्सीजन की अधिक कमी खतरे की घंटी का संकेत है।

 

इसे भी पढ़ें-

इस वजह से बच्चों पर हावी नहीं हो पाता है कोरोना

बीसीजी के टीके से धीमा हो सकता है महामारी का सामुदायिक प्रसार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।